क्या आप भी अध्यापक के पद पर नौकरी करते हैं?

 आप अध्यापक हैं तो आपसे कुछ सवाल | ये सवाल मैं खुद से पूछता रहता हूँ | 


१- पूरी सेवा में आपको किसी महीने  वेतन न मिला हो, ऐसा नहीं हुआ होगा | क्या कभी ऐसा हुआ है, आपने सोचा हो कि आपको वेतन क्लास में जाकर पढ़ाने का मिलता है | यह सोचकर आपने पढ़ाया हो? 

 याद कीजिए कितने दिन पहले आपने क्लास में जाकर पढ़ाया था? ऐसा तो नहीं कि आपको याद तक ना आ रहो कि आपने आज से पहले अंतिम क्लास कब ली थी? 

२- चमचागिरी से थोड़ा वक्त निकालकर अध्यापन गिरी की हो? 

३-आपने अपने पैसों से पिछली किताब कितने समय पहले खरीदी ? 

४- आपने कितने दिन पहले किसी किताब या विनिबंध को पूरा पढ़ा था? 

५- आप जिस घर में रहते हैं जहाँ से आप पढ़ाने जाते हैं, क्या आपके उस घर में आपकी खरीदी किताबें हैं? 

६- रिसर्चर को चाय पिला टाल तो नहीं देते? 

७- वह कौन सा वक्त था जब आपने क्लास में जाने के बाद विद्यार्थियों को उस दिन पढ़ाया जाने वाला टॉपिक बताया हो और अपनी जवानी के नोट्स के बिना पढ़ाया हो? 

८- आपने ऑफलाइन इस कारण से उस कारण से नहीं पढ़ाया और ऑनलाइन इसलिए नहीं पढ़ाया कि आप तकनीक अनभिज्ञ हैं | 

९- अपने चेलों से लिखाए लेख अपने नाम से तो नहीं छपवाते? 

१०-  शोध करने और कराने में मुरली धरी लुकाइ तो नहीं करते? 

११- आपको पता है शोध के लिए शोधार्थी से पैसे लेते पकड़े गए कई अध्यापकों का स्थायी निवास कान्हा के जन्मस्थल हो गया है? 

१२- क्या आप प्लेजैरिज्म क्या होता है? जानते हैं? 

१३- नोट्स लिखाकर, फोटोस्टेट करवा कर, व्हाट्सएप में पी डी एफ भेजकर पाठ्यक्रम पूरा तो नहीं हो रहा? 

१४- आपको अपनी आवाज़ पर बहुत नाज हो और ५० मिनट आप नोट्स लिखाते हों?  वाक्य पहले लिखवाया फिर उसी वाक्य को दुबारा बोलकर यह समझ लिया हो कि आपने समझा भी दिया है| 

देखिए बहुत सारे गुरुजनों को ठंड लगना बंद हो गयी है, गर्मी लगने लगी है | ये सवाल  आपसे ही हों, ऐसा बिल्कुल नहीं है? मैं स्वयं से भी यह सवाल कर रहा हूँ  (आज पुन:)|#प्रकाशचंद

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट